सूचना क्रांति

 देश में देखिये या विदेश में, हर जगह आज द्रुत-गति से सूचनाओं की आवाजाही आप स्‍पष्‍ट तौर पर महसूस करेंगे। यानि जहॉं भी देखिए हर आदमी को आज सूचना की आवाजाही से सीधे रूप से सरोकार है। जैसे कि टेलिफोन, मोबाइल फोन, फैक्‍स, इंटरनेट व ई-मेल। यही नहीं बल्कि रेडियो-टीवी और केबल टीवी भी सूचना क्रांति का एक रूप ही तो है। सूचना क्रांति के विषय में अधिक कहने की आवश्‍यकता नहीं है, सब जानते हैं कि यह बहुत बड़ा विषय है, इसे सिर्फ एक पेज पर स्‍पष्‍ट नहीं किया जा सकता। इसलिए हमने यहॉं कुछेक कैटेगरीज बना दी हैं, जहॉं से आप अपनी रूचि एवं आवश्‍यकता के अनुरूप जानकारी पा सकें-