हिंदी लिखने के लिए सहायता

हिंदी टूलकिट के बारे में सबसे पहले मैं ये बताना बेहद जरूरी समझता हूँ, कि यह यूटिलिटी मेरे द्वारा डिवेलॉप नहीं की गई है, न ही मुझे इसके डेवेलपर के बारे में कुछ अता-पता है। यह यूटिलिटी अब से करीब चार साल पहले मुझे नेट खंगालते-खंगालते यूं ही अचानक मिल गई थी। मुझे काम की लगी, तो मैंने इसे संभालकर रख लिया। फिर जरूरत पड़ने पर मैंने एकाध बार और भी इसे डाउनलोड करके रख लिया ।
अब बात करते हैं कि ये यूटिलिटी आखिर काम क्‍या आती है और इसे कैसे काम में लें ?
तो भई जैसा कि नाम से ही स्‍पष्‍ट है, हिंदी में काम करने के लिए एक खास यूटिलिटी है, जिसके द्वारा हम अपने कम्‍प्‍यूटर को यूनिकोड कम्‍प्‍लायंट बनाते हुए हिंदी भाषा में लिखने के लिए देवनागरी लिपि में टाइप कर सकते हैं।
ज्‍यादातर लोगों का कहना है कि वे हिंदी में काम तो करना चाहते हैं, पर क्‍या करें ज‍ब भी हिंदी में कोई मैटर तैयार करके कहीं भेजते हैं तो सामने वाले व्‍यक्ति के कम्‍प्‍यूटर पर वही फॉन्‍ट इंस्‍टॉल न हो तो सारे मैटर की मां- बहन एक हो जाती है। इसी का ईलाज है हिंदी टूलकिट । इसे इंस्‍टॉल करने के लिए ये कदम उठाएं-

अब आप हिंदी में काम कर सकने में सक्षम हैं।

 

 

 

_