Hindi Tech Info इंटरनेट पर तकनीकी जानकारियॉं हिंदी में प्राप्‍त करने का वह स्‍थान है, जहॉं से आप विभिन्‍न तकनीकी जानकारियॉं संक्षेप में और यदि चाहें तो विस्‍तार से प्राप्‍त कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर आपको विज्ञान के सामान्‍य नियम जो कि छोटी कक्षाओं में पढाए जाते हैं, से लेकर इंजिनियरिंग तक पढ़े-पढ़ाए जाने वाले नियम पढने-समझने के लिए मिलते हैं। इसके अतिरिक्‍त विज्ञान की नवीनतम खोज व उपलब्धियों के बारे में भी यहॉं जानकारी मिलती है। चूंकि यह एक तकीनीकी वेबसाइट है, अत: यहॉं पर जीवन के विभिन्‍न कामों में प्रयुक्त विज्ञान के नियमों की जानकारी आपको मिलती है । हमें खेद है कि मूलत: तकनीकी वेबसाइट होने के कारण हम विज्ञान की अन्‍य शाखाओं के विषय में अधिक जानकारी नहीं दे रहे हैं। भविष्‍य में ये सभी सूचनाएं (जानकारियॉं) PDF फाइल के रूप में डाउनलोड कराने तथा गणित व जीव विज्ञान विषयों की तथा ऑनलाइन चैटिंग या कॉ‍न्‍फ्रेन्सिंग के मार्फत भी जानकारियॉं देने के विषय में हम गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

यदि आप हमारी टीम के सदस्‍य बनकर हमारा सहयोग करना चाहते हैं, तो कृपया सम्‍पर्क करें।